बिजनौर: युवक को पीटने के विवाद में फायरिंग, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। गांव मुकरपुर गुर्जर में एक युवक के घर में घुसने के विरोध में हथियारबंद विरोधियों द्वारा दिनदहाड़े की गई फायरिंग में 55 वर्षीय ग्रामीण व दूसरे ग्रामीण बुरी तरह पीटे जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया है। मौके …

बिजनौर, अमृत विचार। गांव मुकरपुर गुर्जर में एक युवक के घर में घुसने के विरोध में हथियारबंद विरोधियों द्वारा दिनदहाड़े की गई फायरिंग में 55 वर्षीय ग्रामीण व दूसरे ग्रामीण बुरी तरह पीटे जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया है। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर ने जांच पड़ताल कर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए पुलिस ने 10 लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्षेत्र के गांव मुकरपुर गुर्जर में गांव का ही युवक गौरव पुत्र वेद प्रकाश गुरुवार की प्रातः पूर्व प्रधान भीम सिंह के घर में घुस गया। जिसकी पिटाई के बाद विरोध के चलते विरोधियों ने अवैध हथियारों के बल पर दिनदहाड़े पूर्व प्रधान भीम सिंह पाल के पुत्र अंकुर को पकड़ने का प्रयास किया । लेकिन, वह फरार हो गया जिसके चलते अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें पूर्व प्रधान बलराम सिंह की बैठक पर बैठे गांव उलेढ़ा निवासी जयपाल पुत्र हृदयराम 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस बीच हमलावरों ने पूर्व प्रधान भीम सिंह पाल के चचेरे भाई शोभाराम को भी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। मौके पर मौजूद साहस करके कुछ ग्रामीण उसे बचाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया थानाध्यक्ष संजय तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने मामले में घायल जयपाल सिंह के पुत्र विजेंद्र सिंह की तहरीर पर जसवंत, सुंदर, उधम सिंह पुत्र छत्रपाल तथा छत्रपाल पुत्र तुलाराम अक्षय पुत्र कामेश्वर सुरेश पुत्र हरज्ञान व महेश, सौरभ, दीपक पुत्र सतवीर दिनेश पुत्र महावीर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि कार्रवाई से बचने के लिए पूर्व प्रधान के घर में घुसे गौरव ने झूठा केस बनाकर मुकदमा दर्ज करा दिया। लेकिन, मेडिकल और पुलिस जांच में मामला झूठा पाया गया। पुलिस ने गौरव से दूसरी तहरीर लेकर पूर्व प्रधान के पुत्रों के विरुद्ध मारपीट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले गौरव के विरुद्ध कार्रवाई करना उचित नहीं समझा।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर : कुएं की मिट्टी के नीचे दबा युवक जेसीबी लगाकर निकाला बाहर, मौत

संबंधित समाचार