अगर आप हैं थायराइड के शिकार, तो डाइट में करें यह बदलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आज के समय में थायराइड के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। देखा जायें तो 10 में से 4 लोग थायराइड की बीमारी से ग्रसित हैं। थायराइड की समस्या मोटापा बढ़ने, खराब लाइफस्टाइल और हार्मोंस में गड़बड़ी की वजह से बढ़ रही है। बतादें कि थायरॉइड दो तरह का होता है– हाइपरथायरॉइडिज्म और हाइपोथायरॉइड। इसमें …

आज के समय में थायराइड के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। देखा जायें तो 10 में से 4 लोग थायराइड की बीमारी से ग्रसित हैं। थायराइड की समस्या मोटापा बढ़ने, खराब लाइफस्टाइल और हार्मोंस में गड़बड़ी की वजह से बढ़ रही है। बतादें कि थायरॉइड दो तरह का होता है– हाइपरथायरॉइडिज्म और हाइपोथायरॉइड।

इसमें गर्दन के अंदर और कॉलरबोन में तितली के आकार की एक ग्रंथि होती है। ये एक तरह की एंडोक्राइन ग्रंथि होती है, जिससे हार्मोन्स बनते हैं। थायराइड बढ़ने या कम होने की समस्या महिलाओं में सबसे ज्यादा होती है। ऐसे बहुत लोग भी होते हैं जिनको थायराइड होने का पता नहीं चल पाता है। आज हम आपको थायराइड के शुरुआती लक्षण और बचने के उपाय बता रहे हैं।

थायराइड के लक्षण

  • हाथ पैरों का कांपना
  • बालों का झड़ना और पतला होना
  • नींद में कमी आना
  • मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी रहना-घबराहट और चिड़चिड़ापन
  • बहुत ज्यादा पसीना आना
  • दिल की धड़कनें तेज होना
  • भूख ज्यादा लगना और वजन कम होना
  • महिलाओं के पीरियड्स में अनियमितता

थायरॉइड के डाइट में शामिल करें यह चीजें

  • फिश- थायराइड होने पर आपको मछली जरूर खानी चाहिए। सभी मछलियों में आयोडीन काफी मात्रा में होता है लेकिन समुद्री मछलियों में सबसे ज्यादा आयोडीन पाया जाता है।
  • डेयरी प्रोडक्ट्स- थायराइड होने पर आपको दूध, दही, पनीर और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ज्यादा करना चाहिए। इनमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, विटामिन, मिनरल्स और दूसरे पोषक तत्व होते हैं।
  • मुलेठी- थायराइड ग्रंथि को संतुलित करने के लिए मुलेठी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। मुलेठी खाने से थकान और कमजोरी की समस्या कम होती है।
  • आयोडीन- थायराइड के मरीज को खाने में आयोडीन जरूर शामिल करें। आयोडीन युक्त भोजन का सेवन करने से थायराइड ग्रंथि के दुष्प्रभाव कम हो जाते हैं।
  • सोया फूड- थायराइड के मरीज को खाने में सोयाबीन से बनी चीजें जैसे सोया मिल्क, टोफू या सोयाबीन जरूर खाना चाहिए। सोयाबीन में रसायन होते हैं जिससे हार्मोन बैलेंस रहते हैं।

पढ़ें-मोगरे का फूल स्किन और बालों के साथ इन समस्याओं के लिए है बेहद फायदेमंद