छत्तीसगढ़: चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बिरेझर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को हुए इस हादसे में धमतरी निवासी आशुतोष देवांगन (35) की मृत्यु हाे गयी। वह बाइक में अपने ससुराल अभनपुर जा …

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बिरेझर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को हुए इस हादसे में धमतरी निवासी आशुतोष देवांगन (35) की मृत्यु हाे गयी। वह बाइक में अपने ससुराल अभनपुर जा रहा था। इस बीच रास्ते मे रेत से भरे एक ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: गांजा की तस्करी के मामले में एक युवक गिरफ्तार