राजीव गांधी ने देश की युवा शक्ति को मजबूती प्रदान की: डॉ पीएल पुनिया
बाराबंकी। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। अपने अल्प समय के राजनैतिक कार्यकाल में उन्होंने देश की युवा शक्ति को मजबूत बनाने के लिए अहम योजनाओं की शुरूआत की। 18 वर्ष के नौजवानों को मताधिकार देने की ऐतिहासिक निर्णय राजीव गांधी का ही था। यह उदगार पूर्व सांसद छत्तीसगढ …
बाराबंकी। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। अपने अल्प समय के राजनैतिक कार्यकाल में उन्होंने देश की युवा शक्ति को मजबूत बनाने के लिए अहम योजनाओं की शुरूआत की। 18 वर्ष के नौजवानों को मताधिकार देने की ऐतिहासिक निर्णय राजीव गांधी का ही था।
यह उदगार पूर्व सांसद छत्तीसगढ राज्य के प्रभारी डॉ पीएल पुनिया ने आज अपने ओबरी आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में स्व गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात व्यक्त किये।
कांग्रेस अनुसूचित जाति कहा कि भारतीय लोकतंत्र को सत्ता के दलालों से मुक्त कराने, भ्रष्ट नौकरशाही को आड़े हाथों लेने वाले वह देश के पहले नौजवान प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे। जिन्होंने विश्व को एहसास करा दिया कि भारत एक महान शक्ति है जिसे दुनिया की कोई ताकत अनदेखी नहीं कर सकता है। अपने राजनैतिक कार्यकाल मे अपने अद्भुत राजनैतिक कार्यशैली के चलते उन्होंने असम, मिजोरम, पंजाब समझौते सहित श्रीलंका में शान्ति सेना भेजने, 18 वर्ष के नौजवान को मत का अधिकार, पंचायतीराज को शामिल करने जैसे ऐतिहासिक कार्य किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने कहा कि विश्व के सबसे बडे़ प्रजातांत्रिक देश में सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बनने का गौरव पाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने अपनी आधुनिक विचारधारा और युवा सोच के साथ देश को शक्तिशाली, सम्पन्न, एवं समृद्ध राष्ट्र बनाने में अपना अहम योगदान दिया।
कार्यक्रम में राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, श्रीमती गौरी यादव, राम हरख रावत, सिकन्दर अब्बास रिजवी, अजीत वर्मा, अम्बरीश रावत, कमल भल्ला, मुईनुद्दीन अंसारी, संजीव मिश्रा, आदि अंश गांधी, अखिलेश वर्मा सरदार बलजीत सिंह, समयदीन निषाद, प्रशान्त सिंह आदि ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
