हल्द्वानी: महिला अस्पताल में 400 मरीजों की ओपीडी के लिये सिर्फ दो डॉक्टर, गर्भवती महिलाओं को करना पड़ा इंतजार… कोई सुधलेवा नहीं

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। महिला अस्पताल में मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अपनी जांच के लिये लंबी कतार में लगना पड़ा। ओपीडी भी तय समय से पहले ही बंद कर दी गई। केवल एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक बाल रोग विशेषज्ञ ही ओपीडी में मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जांच के लिये थे। राजकीय महिला अस्पताल …

हल्द्वानी,अमृत विचार। महिला अस्पताल में मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अपनी जांच के लिये लंबी कतार में लगना पड़ा। ओपीडी भी तय समय से पहले ही बंद कर दी गई। केवल एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक बाल रोग विशेषज्ञ ही ओपीडी में मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जांच के लिये थे।

महिला मरीज को परामर्श देतीं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू पांडे।

राजकीय महिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टरों की कमी होने की वजह से मरीजों और गर्भवती महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है। शनिवार को यहां सुबह से डॉक्टरों से जांच कराने के लिये लोगों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। यहां वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू पांडे और बाल रोग विशेषज्ञ ही ओपीडी में मौजूद थे। ओपीडी में करीब 400 लोग पहुंचे थे। इनमें से ज्यादातर लोग स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिये पहुंचे थे। हालांकि बाल रोग विशेषज्ञ के यहां कम भीड़ थी।

आमतौर पर यहां ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलती है। लेकिन शनिवार को ओपीडी भी दोपहर 12.30 बजे तक ही चली। पर्चे के काउंटर पर लोगों को 12 बजे ही बता दिया जा रहा था कि अब डॉक्टर नहीं देख पायेंगे क्योंकि मरीजों और गर्भवती महिलाओं की लंबी लाइन है। ऐसे में ज्यादातर लोगों को निराश लौटकर जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि सोमवार को भी यही हाल रहेगा। सोमवार को मरीजों और गर्भवती महिलाओं की और भी ज्यादा भीड़ होती है।

इन्हें होना पड़ा परेशान
देवलचौड़ से आईं सीमा जोशी ने बताया कि वह सुबह 11 बजे से कतार में लगी हैं। इसके बावजूद नंबर नहीं आ पाया। यही हाल बनभूलपुरा से शाइस्ता का रहा। उन्होंने बताया कि एक ही डॉक्टर महिलाओं की जांच कर रही हैं। यहां गर्मी में लोगों को बुरा हाल है। लेकिन मरीजों की परेशानी को कोई सुनने और देखने वाला नहीं है।

छह डॉक्टर गए हैं प्रतियोगी परीक्षा देने
महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. उषा जंगपांगी ने स्वीकारा कि इस समय अस्पताल में डॉक्टरों की कमी चल रही है। बताया कि छह डॉक्टर प्रतियोगी परीक्षा देने के लिये अवकाश लेकर घर गई हैं। डॉक्टरों की कमी के चलते शनिवार को जैसे-तैसे ओपीडी को चलाया गया।

संबंधित समाचार