पंजाब: 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पहुंचाई जा रही ऑक्सीजन
चंडीगढ़। पंजाब के होशियारपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां 6 साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है। बता दें ये बच्चा आवारा कुत्ते से खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था, तभी पैर फिसलने से बोरवेल में गिर गया। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया …
चंडीगढ़। पंजाब के होशियारपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां 6 साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है। बता दें ये बच्चा आवारा कुत्ते से खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था, तभी पैर फिसलने से बोरवेल में गिर गया। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। ये घटना गदरीवाला गांव की है। जानकारी के मुताबिक, बोरवेल करीब 300 फीट गहरा और बच्चा करीब 200 फीट नीचे जाकर फंस गया है। बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
बता दें बोरवेल को खुला छोड़ दिया गया था। तभी वहां से गुजर रहे बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला किया। खुद को बचाने के चक्कर में बच्चा भाग रहा था और असंतुलित होकर खुले बोरवेल में गिर गया। फिलहाल, अब रेस्क्यू के लिए सेना को बुलाया गया है। प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। स्थानीय अफसरों ने बताया कि बच्चा रविवार सुबह 9 बजे बोरवेल में गिर गया था। बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है।
ये भी पढ़ें- जापान दौरे से पहले पीएम मोदी बोले- क्वाड शिखर वार्ता से समूह के कार्यों में हुई प्रगति की समीक्षा का अवसर मिलेगा
