हल्द्वानी: घर से लापता बुजुर्ग की सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। घर से लापता चल रहे बुजुर्ग की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राम सिंह नेगी 67 वर्षीय निवासी कठघरिया 20 अप्रैल से लापता थे। उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। उन्हें 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया। जहां, रविवार को …
हल्द्वानी, अमृत विचार। घर से लापता चल रहे बुजुर्ग की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राम सिंह नेगी 67 वर्षीय निवासी कठघरिया 20 अप्रैल से लापता थे। उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। उन्हें 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया। जहां, रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जब परिजन उनकी गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें मोर्चरी में रखे शव की शिनाख्त करने को कहा। तब जाकर उनकी शिनाख्त हुई।
