जालौन: सड़क हादसे में महिला सहित दो की मौत, नौ घायल
उरई। जालौन में बुधवार को झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के मध्य स्थित निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और नौ घायल हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों बताया कि पूना से आ रहे मजदूरों से भरा एक छोटा हाथी उरई कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत …
उरई। जालौन में बुधवार को झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के मध्य स्थित निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और नौ घायल हो गये।
प्रत्यक्षदर्शियों बताया कि पूना से आ रहे मजदूरों से भरा एक छोटा हाथी उरई कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत कैथरी गांव के पास हाईवे किनारे डंपर से पीछे से जा टकराया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।
हाईवे पर काम कर रहे मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सभी घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि लाेडर में चालक शकील निवासी सिद्धार्थनगर के अलावा वाहिद, उसकी पत्नी सेरी निशा और बहन अंजुम, निवासी सिद्धार्थनगर, मनोज उपाध्याय उसकी गर्भवती पत्नी क्षमा उपाध्याय निवासीगण इटवा सिद्धार्थनगर, कृष्णनाथ त्रिपाठी पुत्र धनश्याम, शामदेव चौधरी पुत्र रघुराज चौधरी निवासीगण परसपुर जिला सिद्धार्थनगर, दयाशंकर पुत्र बासुदेव यादव निवासी महाराजगंज, गणेश शाहनी पुत्र अजय शाहनी निवासी फेरनी, महाराजगंज, उमेश कुमार पुत्र प्रभुदयाल निवासी हराजपुर निवासी महाराजगंज सवार थे।
यह सभी मजदूर अपने घर सिद्धार्थ नगर और महाराजगंज जा रहे थे, जब उनका छोटा हाथी लोडर झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 के मध्य निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास पहुंचा, तभी चालक शकील को अचानक नींद आ गई, जिस कारण लोडर सड़क किनारे खड़े डंपर में जा टकराया।
इस हादसे में लोडर में सवार लोगों में से एक महिला सैरीनिशा और लोडर चालक शकील की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतकों के परिजनों को इस बारे में सूचना दे दी है।
पढ़ें- जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 17 घायल
