हरियाणा में सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- कलयुग में किसानों ने तोड़ा बीजेपी का घमंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। अरविंद केजरीवाल ने भाषण की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ की। सीएम केजरीवाल ने कहा, मुझे तब सबसे ज्यादा अच्छा …

कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। अरविंद केजरीवाल ने भाषण की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ की। सीएम केजरीवाल ने कहा, मुझे तब सबसे ज्यादा अच्छा लगता है, जब लोग मुझे हरियाणा का लाल कहते हैं। हरियाणा मेरी जन्मभूमि है और यह मां के सामान होता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि मां और जन्मभूमि का कर्ज आदमी 7 जन्म में भी नहीं चुका सकता। सीएम केजरीवाल ने कहा कि लोग कह रहे हैं दिल्ली और पंजाब से हरियाणा में तूफान आया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा में और बड़ा तूफान आने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि ऊपर वाला जब झाड़ू चलाता है तो तूफान ही आता है।

वहीं दिल्ली के सीएम ने कहा कि हरियाणा के सभी किसानों का शुक्रिया कहना और बधाई देना चाहता हूं। जिस तरह से हरियाणा और पंजाब के किसानों ने मिलकर इतनी अहंकारी सरकार को झुका दिया, एक साल तक आंदोलन किया। एक साल तक सिंघु बार्डर पर जमे रहे। अंत में सरकार को तीनों कानून वापस लेने पड़े। उन्होंने कहा कि अंहकार तो रावण का भी नहीं चला। उन्होंने कहा कि त्रेता युग में भगवान राम ने रावण का घमंड तोड़ा था, कलयुग में किसानों ने बीजेपी का घमंड तोड़ा है।

ये भी पढ़ें- ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने राज्यसभा चुनाव के लिए बीजद के चार प्रत्याशियों की घोषणा की

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म