गाजियाबाद : कड़ी सुरक्षा के बीच ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर समेत उसका मॉनिटर गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद । कड़ी सुरक्षा के बावजूद मुरादनगर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर समेत उसका मॉनिटर चोर ले उड़े हैं। जिसकी किसी को कानों कान भनक तक नहीं लगी है। टाइट सिक्योरटी के बीच हुई इस चोरी के बाद वहां का प्रशासन सख्त हो गया है,जिसके बाद फैक्ट्री के के करीब 28 कर्मचारियों …

गाजियाबाद । कड़ी सुरक्षा के बावजूद मुरादनगर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर समेत उसका मॉनिटर चोर ले उड़े हैं। जिसकी किसी को कानों कान भनक तक नहीं लगी है।

टाइट सिक्योरटी के बीच हुई इस चोरी के बाद वहां का प्रशासन सख्त हो गया है,जिसके बाद फैक्ट्री के के करीब 28 कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है,इस मामले में इन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करा दी गयी है।

पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है, सभी आरोपित कर्मचारियों को बुलाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस चोरी के बाद कई सवाल उठ रहे हैं, जिसमें प्रमुख सवाल सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैंमरों का सामान आखिर क्यों चुराया गया।

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि 21 मई से लेकर 23 मई तक सुरक्षा कार्यालय में तैनात कर्मचारियों पर संदेह की सुई है, इस दौरान 28 कर्मचारी तैनात थे, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री गाजियाबाद-मेरठ हाईवे पर स्थित कस्बा मुरादनगर में है। इस फैक्ट्री में बम, हैंड ग्रेनेड, फ्लेयर ट्रिप वायर,टैंकों के लिए बख्तरबंद कास्टिंग समेत अन्य चीजें निर्मित की जाती हैं। सुरक्षा संबंधित उपकरण बनने के चलते इस ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की अपनी सुरक्षा व्यवस्था है। यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों को लंबी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

यह भी पढ़ें :गौतम बुद्ध नगर: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज