आज इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अगर आप आज बैंक जाने वाले हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें। कहीं आपके शहर के बैंक में छुट्टी तो नहीं है। दरअसल महाराणा प्रताप जयंती के कारण आज यानी 2 जून को हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में कई निजी और सार्वजनिक बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही तेलंगाना में तेलंगाना स्थापना दिवस …

नई दिल्ली। अगर आप आज बैंक जाने वाले हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें। कहीं आपके शहर के बैंक में छुट्टी तो नहीं है। दरअसल महाराणा प्रताप जयंती के कारण आज यानी 2 जून को हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में कई निजी और सार्वजनिक बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही तेलंगाना में तेलंगाना स्थापना दिवस के कारण बैंकों में छूट्टी रहेगी। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं आम दिनों की तरह चलती रहेगी। बता दें कि बैंक की छुट्टियां राज्य के अनुसार अलग-अलग होती हैं, जो राज्य के उत्सवों और घटनाओं की अधिसूचनाओं के आधार पर घोषित की जाती हैं।

इसके साथ ही यह अवकाश नेशनल हॉलीडे यानी (राष्ट्रीय अवकाश) नहीं है, जिसके कारण देश के सभी बैंक आज बंद नहीं रहेंगे। बता दें अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में आज बैंक खुले रहेंगे हें। मेवाड़ के 13वें राजा महाराणा प्रताप की जयंती 9 मई को पूरे भारत में मनाई जाती है। हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के द्वारा इसके लिए 2 जून को बैंक अवकाश घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें- कश्मीर में शांति बहाल करने में विफल रही केंद्र सरकार: गहलोत

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता