बाराबंकी: अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
बाराबंकी/अमृत विचार। राम सनेही घाट कोतवाली अंतर्गत एक बुजर्ग का हाइवे पार करते वक्त बीती देर रात को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक्सीडेंट हो गया। सीएचसी राम सनेही घाट एम्बुलेंस से लेकर आने के दौरान ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी। गुरुवार की देर रात लालपुर मोड़ से पहले प्रधान ढाबा के …
बाराबंकी/अमृत विचार। राम सनेही घाट कोतवाली अंतर्गत एक बुजर्ग का हाइवे पार करते वक्त बीती देर रात को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक्सीडेंट हो गया। सीएचसी राम सनेही घाट एम्बुलेंस से लेकर आने के दौरान ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
गुरुवार की देर रात लालपुर मोड़ से पहले प्रधान ढाबा के पास सनाका पुर गांव निवासी बदल्लू पुत्र गुरु चरण 65 वर्ष भगवान पुर से घर जा रहा था। तभी ढाबा देख राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने लगा।
एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोर दार टक्कर मार दी। जिससे बदल्लू गम्भीर रूप से घायल हो गया।लोगों द्वारा एम्बुलेंस बुलाकर सीएचसी राम सनेही घाट ले जाते वक्त ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीएम के लिये भेजा।
पढ़ें- इटावा: तेज रफ्तार गाड़ी ने स्कूटी सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत
