बहराइच: घर लौट रहे श्रमिक की करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कैसरगंज कोतवाली के ग्राम कड़सर बेटौरा के मजरा छोटीपुरवा निवासी श्रमिक शुक्रवार को मजदूरी करने गया था। वापस घर आने के लिए वह हाथ पैर धुलने लगा। तभी नल में करंट उतरने से श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कड़सर बेतौरा निवासी …

बहराइच। कैसरगंज कोतवाली के ग्राम कड़सर बेटौरा के मजरा छोटीपुरवा निवासी श्रमिक शुक्रवार को मजदूरी करने गया था। वापस घर आने के लिए वह हाथ पैर धुलने लगा। तभी नल में करंट उतरने से श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कड़सर बेतौरा निवासी अखिलेश साहू (20) पुत्र राम केवल साहू उम्र श्रमिक था। शुक्रवार शाम को अखिलेश कङसर गांव में मजदूरी करने गया था। वहीं काम करके शाम अपने घर आने से पहले हाथ पैर धोने के लिए नल के पास गया। नल में मोटर लगा था और बिजली सप्लाई भी चालू थी।

नल चलाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से श्रमिक जमीन पर ही गिर गया। परिवार के लोगों द्वारा इलाज के लिए श्रमिक को सीएचसी कैसरगंज लाया गया। यहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मृत्यु के बाद गांव घर में कोहराम मच गया। गांव में मातम छाया हुआ और घर वाले  रो रो कर बेहाल है।

पढ़ें- मध्य प्रदेश में दो भीषण सड़क हादसे, सात लोगों की मौत, 16 घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज