कश्मीर में ह‍िंदुओं की हत्याओं पर बरसे सीएम बघेल- भाजपा और आरएसएस अब चुप क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। जम्मू-कश्मीर में लगातार हत्याएं हो रही हैं। हिंदुओं के टारगेट किलिंग मामले में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद उसे तीन हिस्सों में बांट दिया है। राष्ट्रपति शासन भी लगा दिया गया उसके बाद भी घटनाएं लगातार …

रायपुर। जम्मू-कश्मीर में लगातार हत्याएं हो रही हैं। हिंदुओं के टारगेट किलिंग मामले में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद उसे तीन हिस्सों में बांट दिया है। राष्ट्रपति शासन भी लगा दिया गया उसके बाद भी घटनाएं लगातार हो रही हैं आगे उन्होंने आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में इतना कुछ हो गया फिर भी भाजपा और आरएसएस चुप क्यों है?

बता दें कि 26 दिनों में 10 लोगों को आतंकवादियों ने शिकार बनाया है। गुरुवार को दो जगह पर हादसे हुए पहला हादसा बैंक मैनेजर की हत्या की तो उसी दिन दो मजदूरों पर फायरिंग की जिसमें एक की मौत हो गई। घाटी से लोग पलायन करना शुरू कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें-छत्तीसगढ़: इनामी नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार