घर के आस-पास जरूर लगायें पेड़-पौधे, पर्यावरण के साथ शरीर भी होगा स्वस्थ

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हमारे शरीर और मन को खुश और स्वस्थ रखने के लिए पेड़-पौधे बेहद जरूरी हैं। पर्यावरण को संरक्षित रखने में पेड़ पौधों का अहम योगदान होता है। पेड़-पौधे की कमी से आक्सीजन की कमी होती चली जाएगी जिससे जीना दूभर हो जाएगा। ऐसे में पेड़ पौधे जीवन को बचाने में ही नहीं बल्की पर्यावरण को …

हमारे शरीर और मन को खुश और स्वस्थ रखने के लिए पेड़-पौधे बेहद जरूरी हैं। पर्यावरण को संरक्षित रखने में पेड़ पौधों का अहम योगदान होता है। पेड़-पौधे की कमी से आक्सीजन की कमी होती चली जाएगी जिससे जीना दूभर हो जाएगा। ऐसे में पेड़ पौधे जीवन को बचाने में ही नहीं बल्की पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी अहम रोल अदा करते हैं।

पेड़ वायु प्रदूषण कम करने के साथ-साथ पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं। पेड़-पौधे मात्र वायु प्रदूषण को ही नहीं बल्की हानिकारक रसायनों को छानकर जल को भी साफ करते हैं। जितने अधिक पेड़ होंगे पर्यावरण भी उतना ही शुद्ध रहेगा। आजकल लोगों को वायु प्रदूषण के कारण कई प्रकार के सांस के एवं अन्य रोगों से पीड़ित होना पड़ रहा है। इसके लिए बेहद जरूरी हैं कि घर के आस-पास पेड़-पौधे जरूर लगाये जाने चाहिए। तो आइये जानते हैं पेड़-पौधे लगाने के फायदे।

पेड़ लगाने के फायदे

  • जलवायु परिवर्तन व वैश्विक तापमान में वृद्धि की दर को घटाना
  • मृदा व जल संरक्षण करना
  • वातावरण में कार्बन डाईआक्साइड ग्रहण कर हवा को शुद्ध करना
  • एक बड़ा पेड़ सौ वर्गमीटर तक हरियाली देता है
  • मनुष्य द्वारा छोड़ी गई कार्बनडाइ आक्साइड को ग्रहण कर वनस्पतियां अपना भोजन बनाकर हमें सांस लेने के लिए आक्सीजन उपलब्ध कराती हैं।
  • पेड़ एक हेक्टेयर वन प्रति वर्ष औसत तीन मैट्रिक टन अशुद्ध वायु ग्रहण कर एक मैट्रिक टन शुद्ध वायु देता है।
  • पेड़-पौधे लगाने से घर में भी सुख-शांति मिलती हैं।
  • पेड़-पौधे हमारे शरीर के लिए इतने जरूरी हैं कि स्वस्थ मन के साथ स्वस्थ शरीर भी इनसे मिलता हैं।

पढ़ें-मॉर्निंग हो या इवनिंग Snacks में शामिल करें Honey Chilli Idli, घर पर ट्राई करें यह क्रिस्पी रेसिपी

संबंधित समाचार