बहराइच: श्रमजीवी की बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर के पीडब्लूडी डाक बंगला में रविवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सभी ने पत्रकारों की समस्या को लेकर चर्चा हुई। अंत में सदस्यों के परिवार के लोगों की मौत पर श्रंधाजलि दी गई। डाक बंगले में आयोजित बैठक के दौरान सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यों के बीच संगठनात्मक कार्यों …

बहराइच। शहर के पीडब्लूडी डाक बंगला में रविवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सभी ने पत्रकारों की समस्या को लेकर चर्चा हुई। अंत में सदस्यों के परिवार के लोगों की मौत पर श्रंधाजलि दी गई। डाक बंगले में आयोजित बैठक के दौरान सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यों के बीच संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान यूनियन के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि आने वाले समय में संगठन से जुड़े पत्रकारों की बेहतरी के लिए अच्छे कार्य किए जाएंगे। बैठक में उपस्थित पूर्व अध्यक्ष ताहिर हुसैन,विरेंद्र श्रीवास्तव एवं विपिन अग्रवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों को मजबूती से एकजुट होना होगा। संगठन की तरफ से पूर्व अध्यक्ष कल्बे अब्बास की वालिदा और पूर्व पदाधिकारी भागवत शुक्ला के पिता तथा गुड्डू मेंहदी की बुआ के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का शोक रखा गया।

बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी सतीश श्रीवास्तव, हेमन्त मिश्रा, मनीष मल्होत्रा, परवेज रिजवी, अजीम मिर्जा, अनीस सिद्दीकी, एसएम जैदी, अतहर मेहदी, केके सक्सेना, अकलू श्रीवास्तव, अनुराग पाठक, नितिन बंसल, आफताब, मोहम्मद कासिफ, पूर्व महामंत्री प्रभंजन शुक्ला, प्रदीप तिवारी, एवं महामंत्री मोनीष अजीज,कोषाध्यक्ष अमन सोनी,सहित यूनियन के तमाम सदस्यगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की हुई बैठक, जिला कमेटी का हुआ गठन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज