मुरादाबाद : कोरियर कंपनी के गोदाम में आग लगने से मची अफरा-तफरी, लाखों की क्षति

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। महानगर में सोमवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक कोरियर कंपनी के गोदाम में आग लग गई। करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग से करीब 10 लाख रुपए की क्षति का अनुमान है। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों वह क्षति का …

मुरादाबाद,अमृत विचार। महानगर में सोमवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक कोरियर कंपनी के गोदाम में आग लग गई। करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग से करीब 10 लाख रुपए की क्षति का अनुमान है। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों वह क्षति का आकलन करने में जुटा है।

मुख्य फायर अफसर मुकेश कुमार के मुताबिक सोमवार को तड़के कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती में आग लगी है। आग लगने की जगह बलदेवपुरी रोड स्थित एक कोरियर कंपनी का गोदाम बताया गया। कटघर फायर स्टेशन से दो दमकल वाहन साथ लेकर फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे। दोनों वाहनों पर तैनात जवानों ने डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया।

छानबीन में पता चला कि थाना क्षेत्र में गोविंद नगर के रहने वाले अटल अवस्थी कोरियर कंपनी चलाते हैं। जिस मकान में उनकी कोरियर कंपनी है, उसी के बेसमेंट को उन्होंने गोदाम बना रखा है। आग की लपटें बेसमेंट में बने गोदाम से उठ रही थी। गोदाम पर काम करने वाला विनोद निवासी गोविंद नगर मय परिवार मकान के द्वितीय तल पर सपरिवार रहता है। बेसमेंट से धुआं उठते ही विनोद व उसका परिवार मकान से बाहर निकल गए। ऐसे में आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आप पर काबू पाने के बाद पड़ोसियों ने भी राहत की सांस ली। घटनास्थल पर घंटों सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा रही। कोरियर कंपनी के संचालक की मदद से अग्निशमन विभाग क्षति का आकलन करने में जुटा है। कंपनी संचालक के मुताबिक आग से करीब दस लाख रुपए की क्षति होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : न्याय के लिए नेपाली किशोरी को तीन दिनों तक करना होगा इंतजार

 

संबंधित समाचार