रुद्रपुर: डीडीए के नोटिस से खलबली, कॉलोनी के लोग आ धमके प्राधिकरण के दफ्तर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की एक कॉलोनी को जिला विकास प्राधिकरण ने अवैध घोषित कर दिया है। डीडीए ने कॉलोनी में रह रहे लोगों को ध्वस्तीकरण के नोटिस दे दिये हैं। इससे इन लोगों में खलबली मच गई। सोमवार को इन लोगों ने विकास प्राधिकरण पहुंचकर प्रदर्शन किया। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के फुलसुंगा …

रुद्रपुर, अमृत विचार। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की एक कॉलोनी को जिला विकास प्राधिकरण ने अवैध घोषित कर दिया है। डीडीए ने कॉलोनी में रह रहे लोगों को ध्वस्तीकरण के नोटिस दे दिये हैं। इससे इन लोगों में खलबली मच गई। सोमवार को इन लोगों ने विकास प्राधिकरण पहुंचकर प्रदर्शन किया।

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के फुलसुंगा में बालाजी पुरम नाम से एक कॉलोनी काटी गई है। इस कॉलोनी में कई लोगों ने प्लाट खरीदे हैं। कुछ लोगों ने मकान भी बना लिये हैं। अब विकास प्राधिकरण ने इस कॉलोनी को अवैध घोषित कर इसमें रह रहे लोगों को नोटिस पकड़ा दिये हैं। नोटिस में कहा गया है कि खसरा नंबर 312 में बनाये गए भवनों के निर्माण के लिए कोई स्वीकृति नहीं ली गयी है। प्राधिकरण ने नोटिस में निर्माण कार्य को तुरंत हटाने के आदेश दिये हैं।

साथ ही कहा है कि नोटिस जारी करने की तिथि से 15 दिन के भीतर निर्माण नहीं हटाया गया तो प्राधिकरण द्वारा निर्माण को ध्वस्त कर दिया जायेगा। प्राधिकरण ने कालोनी में मकान बनाकर रह रहे सोमवार को अपना पक्ष रखने के लिए भी बुलाया था। जिसके तहत कालोनी के दर्जनों लोग प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे उन्होंने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का नोटिस दिये जाने पर विरोध प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्होंने जिंदगी भर की मेहनत की कमाई से प्लाट खरीदकर मकान बनाया है।

इस दौरान संतोष कुमार, सुभाष यादव, विरेंद्र सिंह राणा, अशोक शाह, कृष्णा, मोरकली, प्रीति, संजय पाइक, कमला देवी, नेहा, पुष्पेंद्र कुमार, करन सिंह, शीश राम, हरीश, राम बहादुर, रामचंद्र, शिशुपाल आदि शामिल रहे।