बरेली: कानून व्यवस्था परखने सड़क पर उतरे एडीजी, आईजी और एसएसपी
अमृत विचार बरेली। आगामी त्योहार एवं कानून व्यवस्था देखने के लिए एडीजी, आईजी व एसएसपी ने पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने किला क्षेत्र में घूम कर लोगों से बातचीत भी की सोमवार रात एडीजी राजकुमार, आईजी रमित शर्मा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण टीम के साथ कोतवाली एवं किला क्षेत्र के मुख्य बाजार में घूमे। …
अमृत विचार बरेली। आगामी त्योहार एवं कानून व्यवस्था देखने के लिए एडीजी, आईजी व एसएसपी ने पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने किला क्षेत्र में घूम कर लोगों से बातचीत भी की सोमवार रात एडीजी राजकुमार, आईजी रमित शर्मा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण टीम के साथ कोतवाली एवं किला क्षेत्र के मुख्य बाजार में घूमे।
उन्होंने भीड़ में मौजूद लोगों से बातचीत की और व्यापारियों की सुरक्षा की भावना को जागृत किया। सुरक्षा की दृष्टि से चौराहे एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश भी दिए।
रात में एडीजी ने की ऑनलाइन बैठक
रात में एडीजी राजकुमार ने गूगल मीट पर जरिए मुरादाबाद और बरेली रेंज के कप्तानों से कानून व्यवस्था की समीक्षा पर बैठक ली और निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माफिया टॉप 10 एवं गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए जब्ती करण की कार्रवाई की जाए। साथ ही पंजीकृत अभियोग में प्रभावी पैरवी करते हो सजा कराई जाए। जनपद प्रभारी संवेदनशील स्थानों को पर उचित व्यवस्था रखें । जिले के धर्मगुरु और संभ्रांत व्यक्तियों से लगातार संवाद बनाए रखें।
ये भी पढ़ें- बरेली: हज यात्रा के लिए रवाना हुआ आजमीन का पहला जत्था
