उत्तराखंड की थाली को प्राथमिकता दें युवा: डीजी हेल्थ डॉ. शैलजा
देहरादून, अमृत विचार। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड एवं आयुष्मान भारत- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के तहत ईट राइट इंडिया मूवमेंट राज्यस्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. शैलजा भट्ट, महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने कहा कि गैर संचारी रोगों की कमी को लेकर …
देहरादून, अमृत विचार। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड एवं आयुष्मान भारत- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के तहत ईट राइट इंडिया मूवमेंट राज्यस्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. शैलजा भट्ट, महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने कहा कि गैर संचारी रोगों की कमी को लेकर हमें मौसमी खाद्य पदार्थों और फलों को ग्रहण करना चाहिए जिससे कि हम स्वस्थ रहें। युवाओं में जंक फूड को लेकर बढ़ रही प्रवृत्ति पर डॉ. भट्ट ने कहा कि युवाओं को स्वस्थ रखने के लिए उत्तराखंड की थाली यानि स्थानीय खान-पान को बढ़ावा देने की जरुरत है।
निदेशक, एनएचएम, डॉ. सरोज नैथानी ने ईट राइट इंडिया मूवमेंट की थीम स्वस्थ भोजन, बेहतर जीवन को समझने और इसे एक जीवन पद्धति के रुप में अपनाने की जरुरत बताया। उन्होंने स्वस्थ्य रहे उत्तराखंड को लेकर भी जोर दिया। यह मूवमेंट में पूरे राज्य में लोगों को पौष्टिक खाना तथा खान-पान की आदतों पर विशेष बल दिया जाएगा ताकि भविष्य में होने वाले किसी भी रोग से बच सकें।
जीसी कंडवाल, उप-आयुक्त, एफडीए ने बताया कि यह मूवमेंट देश में बीमारी का बोझ कम करने की पहल है। इस कार्यक्रम के तहत होटलों में स्वच्छता का ध्यान रख खाने की गुणवत्ता के लिए प्रमाणपत्र जारी किए जाएगें।
