बहराइच: श्रमिक की नदी में डूबने से हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बौंडी स्तिथ सरयू नदी में डूबकर एक श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। श्रमिक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बौंडी गांव निवासी कृपाराम उर्फ छोटकऊ पुत्र चंद्रभाल मजदूरी कर जीवन यापन करता था। बुधवार …

बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बौंडी स्तिथ सरयू नदी में डूबकर एक श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। श्रमिक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बौंडी गांव निवासी कृपाराम उर्फ छोटकऊ पुत्र चंद्रभाल मजदूरी कर जीवन यापन करता था। बुधवार को कृपाराम नदी पार कर बाजपुरवा गांव स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर पल्लेदारी करने गया था। शाम को वह वापस लौट रहा था।

ग्रामीणों के मुताबिक बौंडी सरयू नहर में पानी काफी बढ़ गया था। नदी पार करते समय श्रमिक उसी में डूब गया। काफी देर तक कृपाराम के न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस को घटना से अवगत कराया। गुरुवार सुबह श्रमिक का शव नदी के तट से गोताखोरों ने बरामद की।

शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक को एक 15 वर्ष का बेटा और पत्नी परिवार में है। मालूम हो कि कृपाराम ही मेहनत मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था।

पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: गोला निवासी एक बच्चे की पानी में डूबने से मौत

संबंधित समाचार