हल्द्वानी में हर दो किलोमीटर में बदल रहे फलों के राजा के तेवर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में हर दो किमी में फलों के राजा के तेवर बदल रहे हैं। सबसे ज्यादा नैनीताल रोड पर शहर से काठगोदाम की ओर जाते वक्त आम के दाम को खास होते देखा गया। सीजन के दौरान जब पड़ताल की तो हर फल विक्रेता दाम अधिक होने की वजह पूछने पर ग्राहकों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में हर दो किमी में फलों के राजा के तेवर बदल रहे हैं। सबसे ज्यादा नैनीताल रोड पर शहर से काठगोदाम की ओर जाते वक्त आम के दाम को खास होते देखा गया। सीजन के दौरान जब पड़ताल की तो हर फल विक्रेता दाम अधिक होने की वजह पूछने पर ग्राहकों को आम की खासियत बता रहे थे। दशहरी आम बाजार में आ चुका है। शहर के मुख्य बाजार में यह आम अब 40 रुपये किलो तक मिल जा रहा है।

सिंधी चौराहे के निकट इस बाजार से हटते ही तिकोनिया चौराहे पर पहुंचकर जब दशहरी आम के दाम पूछे गए तो वहां 50 रुपये किलो और फिर जब पॉलीशीट पर आम बेच रहे विक्रेताओं से बात की तो उन्होंने 75 रुपये किलो तक दाम बताए। मुखानी रोड पर भी ब्लॉक के पास यह आम 100 रुपये का डेढ़ किलो तो मुखानी चौराहे और जीजीआईसी के पास 100 रुपये का दो किलो दाम रहा। रामपुर रोड पर भी देवलचौड़ में 30 रुपये किलो, जबकि सुशीला तिवारी अस्पताल के पास 70 रुपये किलो आम के दाम थे। अन्य मौसमी फलों के दामों में भी पॉश और आम क्षेत्रों के अनुसार फल विक्रेताओं ने दाम निश्चित किए हैं।

मौसमी फलों के दाम
फल दाम प्रति किलो
दशहरी आम 50 से 75
आड़ू 80 से 100
खुमानी 80 से 100
लीची 120 से 150
फुलम 80 से 110