बाराबंकी: सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की बन रही कुंडली, चलेगा बुलडोजर
राम सनेहीघाट/बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट के एसडीएम ने शुक्रवार को तहसील परिसर राजस्व कर्मी के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे न छोड़ने वालों के खिलाफ अब बुलडोजर से कार्रवाई कराई जाएगी।एसडीएम ने कहा है कि गांव देहात में जो भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा करके …
राम सनेहीघाट/बाराबंकी। जिले के रामसनेहीघाट के एसडीएम ने शुक्रवार को तहसील परिसर राजस्व कर्मी के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे न छोड़ने वालों के खिलाफ अब बुलडोजर से कार्रवाई कराई जाएगी।एसडीएम ने कहा है कि गांव देहात में जो भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा करके बैठे हैं। तालाबों, वनीकरण के तहत पौधारोपण, खाद के गड्ढे, नवीन परती या अन्य मद में इस्तेमाल किया जाने वाली जमीनों पर अवैध प्लाटिंग कर रहे है।
तालाब के अलावा एलएमसी, खलिहान आदि जमीनों पर भी अवैध कब्जे लगातार हो रहे हैं। एसडीएम ने इसको लेकर लेखपाल, राजस्व निरीक्षकों की बैठक में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर विस्तार से चर्चा की। एसडीएम ने बताया कि लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के तालाबों और सरकारी जमीनों का रिकार्ड तैयार करें।
यह भी बताएं कि उनके यहां कितनी जमीन पर अवैध कब्जा है। हाल- फिलहाल में कितनी जमीन पर अवैध कब्जा हुआ है। कब्जामुक्ति के काम में बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिसबल की व्यवस्था कराने के लिए पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी बात की गई है। प्रत्येक गांव में खेल के मैदान बनने हैं।
जिनके लिए वह जमीन तैयार रखें। यदि किसी भी गांव में खेल के मैदान की जमीन पर कब्जा है तो उसके बारे में अवगत कराएं ताकि उसे खाली कराया जा सके। एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी ने कहा लेखपालों द्वारा सर्वे होने के बाद जमीन को खाली करा लिया जायेगा।
यह भी पढ़ें:-बहराइच : ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान के मकान पर चला बुलडोजर, सिंचाई विभाग की जमीन पर कर रखा था कब्जा
