छत्तीगसढ़ : केंद्रीय राज्य मंत्री भानूप्रताप ने किया निर्माण कार्य का अवलोकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजनांदगांव। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा ने छत्तीगसढ़ के राजनांदगांव जिले के खुटेरी ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी के तह चल रहे नया तालाब निर्माण सह वृक्षारोपण कार्य का आज अवलोकन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री वर्मा ने मनरेगा में कार्य कर रहे श्रमिकों को …

राजनांदगांव। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा ने छत्तीगसढ़ के राजनांदगांव जिले के खुटेरी ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी के तह चल रहे नया तालाब निर्माण सह वृक्षारोपण कार्य का आज अवलोकन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री वर्मा ने मनरेगा में कार्य कर रहे श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हितग्राहियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसा हस्तांतरित किया जा रहा है।

हितग्राहियों के खाते में सीधे पैसा का अंतरण होने से उन्हें अपनी पूरी मेहनत का पैसा मिल रहा है। उन्होंने ग्रामवासियों और मनरेगा में लगे श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सबके जीवन में खुशी आये और सब स्वस्थ्य रहें। इस दौरान सांसद संतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, एसडीएम अरूण वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

उन्होंने आज राजनांदगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र के लखोली नाका चौक में संचालित जलाराम ऑनलाइन लोक सेवा केंद्र का मुआयना किया और इसके माध्यम से जनता को प्रदान की जाने वाले सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने सीएससी सेंटर के संचालक से प्रदत्त सेवाओं और लिए जाने वाले शुल्क की जानकारी भी ली।

यह भी पढ़ें-राष्ट्रपति चुनाव: सीएम बनर्जी ने विपक्षी दलों के नेताओं और मुख्यमंत्रियों की बुलाई बैठक