बरेली: बेकसूर हलवाई ने काटी जेल, अब जंक्शन पर रात गुजार रहा पीड़ित परिवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जिस हलवाई को पुलिस ने डकैत बताकर जेल भेज दिया था। सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने ही उसे जेल से बाहर निकलवाया। अब दबंग रिश्तेदार उसे घर पर नहीं रहने दे रहे हैं। पीड़ित परिवार को जंक्शन पर रात बितानी पड़ रही है सुभाषनगर के मनोज कश्यप हलवाई का काम करते …

अमृत विचार, बरेली। जिस हलवाई को पुलिस ने डकैत बताकर जेल भेज दिया था। सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने ही उसे जेल से बाहर निकलवाया। अब दबंग रिश्तेदार उसे घर पर नहीं रहने दे रहे हैं। पीड़ित परिवार को जंक्शन पर रात बितानी पड़ रही है सुभाषनगर के मनोज कश्यप हलवाई का काम करते थे। साढ़े चार साल पहले पुलिस ने उन्हें डकैत बनाकर जेल भेज दिया।

सच्चाई पता चलने पर पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया। उसकी पत्नी शशि का कहना है कि उनके रिश्तेदार उन्हें घर में नहीं रहने दे रहे हैं। घर जाने पर उनके साथ मारपीट की जाती है। उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। इससे परेशान होकर वह जंक्शन पर रहने को मजबूर हैं। कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। पीड़ित परिवार कई बार पुलिस अफसरों से भी मिल चुका है। बताते हैं कि मकान को बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: कलेक्ट्रेट पर इकट्ठे हुए करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, नूपुर शर्मा के समर्थन में नारेबाजी कर किया जोरदार प्रदर्शन

संबंधित समाचार