World Blood Donor Day 2022: अगर आप भी करते हैं ब्लड डोनेट, तो इन बातों का रखें खास ध्यान
आज के दिन दुनियाभर में ‘विश्व रक्तदान दिवस’ सेलिब्रेट किया जाता है। ‘वर्ल्ड ब्लड डोनर डे’रक्तदान को महादान का नाम दिया गया है, क्योंकि रक्तदान के जरिए उन लोगों को एक नई जिंदगी मिलती है, जो रक्त की कमी के कारण जीवित नहीं बच पाते। इस दिन रक्तदान करने की आवश्यकता, रक्त की जरूरत, रक्त …
आज के दिन दुनियाभर में ‘विश्व रक्तदान दिवस’ सेलिब्रेट किया जाता है। ‘वर्ल्ड ब्लड डोनर डे’रक्तदान को महादान का नाम दिया गया है, क्योंकि रक्तदान के जरिए उन लोगों को एक नई जिंदगी मिलती है, जो रक्त की कमी के कारण जीवित नहीं बच पाते। इस दिन रक्तदान करने की आवश्यकता, रक्त की जरूरत, रक्त के महत्व, और रक्त दान करने फायदे के बारे में बतायेंगे जिससे की लोगों में रक्तदान की जागरूकता फैले। अपका ब्लड डोनेट करना कई लोगों की जीवन को दान देता हैं।
रक्त दान करने के लिए डोनर की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए तभी आप ब्लड डोनेट कर सकते हैं। मगर बेहत जरुरी हैं कि रक्तदान करने से पहले खानपान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि कुछ लोग रक्तदान करने के बाद चक्कर, थकान, एनीमिया या कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में जरुरी हैं कि रक्तदान से पहले और बाद में हेल्दी खानपान का सेवन जरूर करें।
जानें ब्लड डोनेट से पहले क्या खाएं
बतादें कि आप अगर ब्लड डोनेट करने वाले हैं, तो ब्लड डोनेट के पहले और बाद में खुद की शरीर को हाइड्रेट रखें। हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर पानी पिएं। साथ ही आयरन का भी सेवन अधिक करें, क्योंकि खून देने के बाद शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। जिससे थकान महसूस होता है।
आयरन से भरपूर फूड्स जैसे- चिकन, अंडा, मछली, समुद्री मछली जैसे टूना, श्रिम्प, हरी पत्तेदार सब्जियां, शकरकंद, बीन्स, बीट ग्रीन्स, ब्रोकली, साग, केल आदि खा सकते हैं।
विटामिन सी – कई फलों में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। आप इसके लिए खट्टे फल और इसके जूस, कीवी, अनानास, आम, पपीता, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, क्रैनबेरी, खरबूजा, टमाटर, तरबूज आदि खा सकते हैं। आपको ब्लड देने जाना है, तो इनमें से कोई भी दो-तीन फलों का सेवन अवश्य करना शुरू कर दें।
रक्तदान से ना करें इन चीजों का सेवन
कुछ खास फूड्स के सेवन से बचना चाहिए वरना आपके खून पर नेगेटिव असर हो सकता है। रक्तदान करने से पहले आप एल्कोहल लेने से बचें। इससे आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है। 24 घंटे पहले ही एल्कोहल का सेवन करना बंद कर दें। साथ ही फैटी फूड्स, जंक फूड्स, चाय, कॉफी, अधिक कैल्शियम युक्त फूड्स जैसे दूध, चीज, दही ना खाएं। साथ ही रेड वाइन, चॉकलेट, ऐस्पिरिन का सेवन 24 से 48 घंटे पहले से ही बंद कर दें।
जानें क्या खाएं रक्तदान करने के बाद
रक्तदान करने के बाद, आपको हल्का नाश्ता और पीने के लिए कुछ दिया जाएगा। यह आपके ब्लड शुगर और फ्लूइड लेवल को स्थिर करने में मदद करेगा। वैसे आप रक्त दान करने के बाद जूस ले सकते हैं। यह आपके शरीर में कमजोरी नहीं आने देता हैं और पूरा खाना लेना भी बेहद जरूरी होता हैं। क्योकीं रक्त को शरीर में दोबारा से वापस बनाने के लिए अगले 24 घंटों में अतिरिक्त 4 कप पानी पिएं और शराब के सेवन से बचें।
पढ़ें-हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से हैं परेशान, तो योग से करें हाई बीपी को कंट्रोल
