प्रशांत किशोर ने बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच चल रहे झगड़े को लेकर कसा तंज, कहा- जनता इसका खामियाजा भुगत रही है
नई दिल्ली। इन दिनों बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच झगड़ा चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार के द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। वहीं इस सबके बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच चल रहे झगड़े को …
नई दिल्ली। इन दिनों बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच झगड़ा चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार के द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। वहीं इस सबके बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच चल रहे झगड़े को लेकर जमकर हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने ट्विटर पर लिखा है कि, बीजेपी और जेडीयू के झगड़े में जनता का नुकसान है और जनता इसका खामियाजा भी भुगत रही है।
इसके अलावा प्रशांत किशोर ने अग्निपथ योजना को लेकर हो रही हिंसा पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि, हिंसा और तोड़फोड़ करना गलत है। वहीं प्रशांत किशोर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, अग्निपथ पर आंदोलन होना चाहिए, हिंसा और तोड़फोड़ नहीं। बिहार की जनता जेडीयू और बीजेपी के आपसी तनातनी का खामियाजा भुगत रही है। बिहार जल रहा है और दोनों दल के नेता मामले को सुलझाने के बजाए एक दूसरे पर छींटाकशी और आरोप प्रत्यारोप में व्यस्थ हैं।
ये भी पढ़ें- अग्निपथ स्कीम को लेकर आज भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अहम बैठक, मीटिंग में तीनों सेना प्रमुख मौजूद
