छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में ग्रामीण की हत्या की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में माओवादियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में 35 वर्षीय ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना मर्दापाल थाना क्षेत्र के अदवाल गांव में शनिवार रात को हुई और मृतक की शिनाख्त सोमा मांडवी के तौर पर हुई …

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में माओवादियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में 35 वर्षीय ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना मर्दापाल थाना क्षेत्र के अदवाल गांव में शनिवार रात को हुई और मृतक की शिनाख्त सोमा मांडवी के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया, “ कल रात हथियारों से लैस नक्सलियों का एक समूह अदवाल पहुंचा, मांडवी को खींचकर उसके घर से बाहर निकाला और उस पर पुलिस का मुखबिर होने का इल्ज़ाम लगाने के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।” अधिकारी ने बताया कि हमलावरों की खोज शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: केंद्र सरकार को सीएम बघेल ने लिखा पत्र, पर्याप्त ईंधन देने की मांग की