मुरादाबाद : नगर निगम की टीम ने टाउनहॉल क्षेत्र का किया भ्रमण, दुकानदारों को दी चेतावनी
मुरादाबाद,अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को टाउनहॉल क्षेत्र में कर फड़ कारोबारियों को दुकान नहीं लगाने दी। इस क्षेत्र के स्थायी दुकानदारों को भी फुटपाथ पर सामान न रखने की चेतावनी दी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर, कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम प्रवर्तन दल के साथ …
मुरादाबाद,अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को टाउनहॉल क्षेत्र में कर फड़ कारोबारियों को दुकान नहीं लगाने दी। इस क्षेत्र के स्थायी दुकानदारों को भी फुटपाथ पर सामान न रखने की चेतावनी दी।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर, कर निर्धारण अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम प्रवर्तन दल के साथ टाउनहॉल क्षेत्र में पहुंची। फुटपाथ पर दुकान न लगाने की चेतावनी देते हुए टीम आगे बढ़ती रही। जहां भी स्थायी दुकानदारों ने अपना सामान फुटपाथ पर रखा था उसे भी हटवाया और दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी, अन्यथा चालान काटकर जुर्माना वसूलने की हिदायत दी।

प्रवर्तन दल के सदस्यों ने माइक से क्षेत्र में घोषणा किया कि सड़क और फुटपाथ पर कब्जा करने की कतई कोशिश न करें, ऐसा करने पर सामान जब्त करते हुए चालान काटने की कारवाई की जाएगी। टीम में राजस्व निरीक्षक उमेश कुमार तोमर, केशव विश्नोई, मयंक चौहान आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जनसुनवाई दिवस पर अपर नगर आयुक्त ने सुनी शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश
