साई काशीपुर की बॉक्सर टीम देहरादून को हराकर बनी विजेता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय बालक-बालिका यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में काशीपुर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बॉक्सरों की टीम अपने मुक्कों के दम पर देहरादून के बॉक्सरों को पछाड़कर स्वर्ण पदक हासिल करते हुए विजेता बनी है। 16-19 जून तक देहरादून के एक निजी स्कूल में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन …

काशीपुर, अमृत विचार। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय बालक-बालिका यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में काशीपुर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बॉक्सरों की टीम अपने मुक्कों के दम पर देहरादून के बॉक्सरों को पछाड़कर स्वर्ण पदक हासिल करते हुए विजेता बनी है।

16-19 जून तक देहरादून के एक निजी स्कूल में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें साई सेंटर काशीपुर के सात बॉक्सरों ने अपने-अपने भार वर्गों में प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने पंचों के दम पर प्रमोद कुमार ने (48 किग्रा) भार वर्ग में स्वर्ण, अंकुर कश्यप (57) ने स्वर्ण, दिवाकर (67) ने स्वर्ण, योगेश पवार (75) ने स्वर्ण, हर्षवर्धन जोशी (60) ने अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़कर रजत पदक हासिल कर टीम विजेता बनी है।

कोच सिकंदर पटेल ने बताया कि साई केंद्र से 7 बॉक्सरों ने प्रतिभाग किया है। इनमें से पांच बॉक्सरों ने बेहतर प्रदर्शन कर चार स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल करने में कामयाब रहे। स्वर्ण पदक हासिल करने वाले बॉक्सर 5-11 जुलाई तक चेन्नई तमिलनाडु में होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। काशीपुर पहुंचने पर साई केंद्र में खिलाड़ियों को बधाई दी और पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। वहां पर साई केंद्र प्रभारी ज्योति शाह, बॉक्सिंग कोच सिकंदर पटेल, एथलीट कोच सीएस नेगी, ताइक्वांडो कोच नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।