विपक्षी दलों को कुचलने की नीति का खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा: भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर विपक्षी दलों को रौंदने और कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा हैं कि इसका खामियाजा देर सबेर उन्हे भी भुगतना पड़ेगा। बघेल ने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पूर्व आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा …
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर विपक्षी दलों को रौंदने और कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा हैं कि इसका खामियाजा देर सबेर उन्हे भी भुगतना पड़ेगा। बघेल ने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पूर्व आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा विपक्षी दलों को बर्दास्त नही कर पा रही हैं और असहमति का वह सम्मान करना नही जानते। वह विपक्षीदलों को रौंद देने और कुचलकर समाप्त कर देने की नीति पर काम कर रही हैं। लोकतांत्रिक देश में इसे स्वीकार नही किया जा सकता हैं। उन्हें देर सबेर इसका खामियाजा जरूर भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने महाराष्ट्र के घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा तीन दलों के वहां मजबूत गठबंधन को लेकर डरी हुई है और उसे भय है कि इस गठबंधन के रहते उसको महाराष्ट्र में 2024 में भारी नुकसान हो सकता हैं। उन्होंने कहा कि जो विधायक विद्रोह किए है वह पहले गुजरात जाते है फिर भाजपा शासित असम में डेरा डाल दिए है। अगर उन्हें विद्रोह करना ही था तो महाराष्ट्र में रहकर कार्यकर्ताओं और जनता के बीच में रहकर करना था तथा उन्हे अपने निर्णय से सन्तुष्ट करना था।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता सब देख रही हैं और भाजपा एवं विद्रोहियों दोनो को सबक सिखायेंगी। बघेल ने सेना में लागू की गई अग्निपथ योजना को लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वन रैंक वन पेंशन का वादा कर सत्ता में आई सरकार ने इस योजना के जरिए नो रैंक नो पेंशन को लागू कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि सेना में बहादुरी के लिए अभी तक मेडल मिलते है अब चार वर्ष बाद रिटायर्ड होने के बाद युवा शादी के कार्ड पर पूर्व अग्निवीर छपवायेंगे। उन्होनें कहा कि देश के तमाम सेवानिवृत सेना के ख्यातिनाम मेडल प्राप्त अधिकारियों ने इस योजना की आलोचना की है और इसे सेना के साथ मजाक करार दिया हैं।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ : नक्सली संगठन बच्चों को दे रहे हैं हिंसा करने का प्रशिक्षण
