विशेष पिछड़ी जनजाति के बेरोजगारों को मिलेगी सरकारी नौकरी: भूपेश बघेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विशेष पिछड़ी जनजाति के बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकारी दिए जाने की घोषणा की। बघेल से जशपुर जिले के बगीचा में भेंट मुलाकात के दौरान पत्थलगांव क्षेत्र से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के युवक और युवती ने सरकारी नौकरी के लिए फरियाद की। इस पर मुख्यमंत्री ने …

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विशेष पिछड़ी जनजाति के बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकारी दिए जाने की घोषणा की। बघेल से जशपुर जिले के बगीचा में भेंट मुलाकात के दौरान पत्थलगांव क्षेत्र से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के युवक और युवती ने सरकारी नौकरी के लिए फरियाद की। इस पर मुख्यमंत्री ने दोनों से चर्चा की और छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजाति के चयनित 9623 बेरोजगारों को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी में पात्रता के अनुसार नौकरी देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने बताया इसके लिए समिति ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। ऐसे सभी लोगों को तत्काल प्रभाव से नौकरी मुहैया करा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने आज बगीचा मे पालिटेक्निक कालेज, मरोल मे विद्युत सब स्टेशन, बगीचा का तहसील कार्यालय मार्ग पर ढ़ाई किमी का गौरव पथ का निर्माण के अलावा यहां फलोद्यान एवं तिलहन पर आधारित प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना करने की भी घोषणा की। उन्होंने बगीचा क्षेत्र के जलप्रपात और अन्य पर्यटन स्थलों को भी विकसित करने के निर्देश दिए।

बघेल ने जिले के कुरकुरी में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि 15 साल से छत्तीसगढ़ अपनी पहचान बदल कर नक्सलगढ़ में बदल गया था। यहां पर केवल खदानों का ही काम होता था लेकिन अब कांग्रेस की सरकार ने यहां तेजी से परिवर्तन लाकर देश ही नहीं बल्कि दुनिया में इस राज्य की अलग पहचान बनाई है। अब किसानों, हार्टिकल्चर और पर्यटन विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

इसका सभी को लाभ मिल रहा है। इसके पहले जशपुर जिले का प्रवास के दूसरे दिन भी विकास कार्यों की सौगातें देकर उन्होंने लोगों का मन जीत लिया। जिले में स्पोर्ट्स एडवेंचर को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने जब डेढ़ करोड़ रुपये देने की घोषणा की तो संसदीय सचिव यूडी मिंज ने उनके सामने 133 केव्ही विद्युत स्टेशन की भी मांग रख दी।

इस पर मुख्यमंत्री ने हंसते हुए कहा कि इन मांगों को अगले प्रवास के लिए सुरक्षित रख लो, लेकिन संसदीय सचिव के साथ लोगों का भी आग्रह देख कर मुख्यमंत्री ने विद्युत स्टेशन के साथ कुनकुरी मे हाईटेक बस स्टैंड की मांग भी स्वीकृत कर दी।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: सड़क दुर्घटना में दो बच्चों की मौत, 20 लोग घायल