बरेली से स्मैक लाकर रुद्रपुर में खपाने की थी तैयारी, पकड़ा गया तस्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। ब्लॉक तिराहे से एसओजी ने बाइक सवार स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 21 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी स्मैक बरेली से सस्ते दामों में खरीदकर रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में महंगे दामों पर बेचा करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। ब्लॉक तिराहे से एसओजी ने बाइक सवार स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 21 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी स्मैक बरेली से सस्ते दामों में खरीदकर रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में महंगे दामों पर बेचा करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रविवार रात एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट और एसआई ललित बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी टीम रामपुर रोड पर गश्त पर थी। इस दौरान रामपुर रोड स्थित ब्लॉक तिराहे के पास बाइक सवार एक युवक ने पुलिस को देख बाइक तेज से मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन वह रपट कर गिर गया। यह देख पुलिस कर्मियों ने उसे घेरकर दबोच लिया।

तलाशी में उसके पास से पुलिस को 21 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसने अपना नाम संपतपुर निवासी धर्म सिंह सैनी बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अमरपुर निवासी बॉबी से स्मैक खरीदकर लाया है और रम्पुरा क्षेत्र में बेचने जा रहा था। बताया कि बॉबी बरेली से स्मैक खरीदकर यहां लाता है और उसे यहां महंगे दामों पर बेचने के लिए देता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर बॉबी की तलाश शुरू कर दी है।