हरदोई : दबंगों ने पुश्तैनी ज़मीन पर किया कब्ज़ा, विरोध पर महिलाओं को निर्ममता से पीटा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार । कहने को तो यूपी सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अभियान छेड़ रखा है। लेकिन आज भी दबंगों की लाठी के आगे आम जनता लाचार है। ज़िले की शाहाबाद कोतवाली में ऐसा ही मामला सामने आया है जहां दबंगों ने जबरन पुश्तैनी ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया। जब इसका …

हरदोई, अमृत विचार । कहने को तो यूपी सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अभियान छेड़ रखा है। लेकिन आज भी दबंगों की लाठी के आगे आम जनता लाचार है। ज़िले की शाहाबाद कोतवाली में ऐसा ही मामला सामने आया है जहां दबंगों ने जबरन पुश्तैनी ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया। जब इसका विरोध किया गया तो लाठी-डंडो व असलहों से लैस लोगों ने देवरानी-जेठानी और उनकी बेटियों को अधमरा कर दिया। इस जानलेवा हमले की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

बताते हैं कि शाहाबाद कोतवाली के चौक गिगियानी निवासी बाबूराम की पत्नी राममूर्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसके ससुर की पांच बीघा ज़मीन पर कस्बे के मोहल्ला दिलेरगंज निवासी ओमप्रकाश मिश्रा ने कब्ज़ा कर रखा है। रविवार को राममूर्ति अपनी बेटियों स्वाती राठौर, कामिनी राठौर और जेठानी प्रेमा पत्नी हरीराम के साथ वहां पहुंची।

जहां पहले से ओमप्रकाश मिश्रा के अलावा अक्षय मिश्रा, विकास मिश्रा, अंकुर मिश्रा अपने कुछ साथियों के साथ वहां लाठी-डंडो व असलहों से लैस होकर पहले से मौजूद थे। राममूर्ति ने जब ज़मीन कब्ज़ा करने का विरोध किया। जिस पर ओमप्रकाश और उसके साथियों ने पहले तो गाली-गलौज की। इसके बाद सभी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में सभी को चोटें पहुंची हैं।

राममूर्ति ने पहले डायल-112 पर खबर की,इसके बाद उसने एम्बुलेंस की मदद ली। पहले तो सभी को सीएचसी ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने हरदोई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। स्वाती व कामिनी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने राममूर्ति की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें –हरदोई: जानलेवा हमले में दो भाई घायल, एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार