बिजनौर: पत्नी और साली ने की प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, आम के बाग में दबाया शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/डिडौली, अमृत विचार। बछरायूं में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी व साली ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। शव को हाईवे किनारे आम के बाग में दबा दिया। बुधवार को पुलिस ने शव गड्ढे से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी …

बिजनौर/डिडौली, अमृत विचार। बछरायूं में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी व साली ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। शव को हाईवे किनारे आम के बाग में दबा दिया। बुधवार को पुलिस ने शव गड्ढे से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पत्नी शमीमा, साली चांदनी व प्रेमी मोटा उर्फ गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन निवासी रुक्सद पुत्र भुल्लन रविवार से घर से लापता था। बताया जा रहा है कि पत्नी शमीमा और साली चांदनी घर से यह कर ले गए कि बहन के घर चल रहे हैं। बछरायूं में बाग में दोनों बहनों ने शराब में नशीली दवाई पिलाकर बेहोश कर दिया था। मृतक मूकबधिर था। इस दौरान आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जब दोनों बहनें 27 जून को घर पहुंचीं, तो परिजनों ने जानकारी की रुक्सद कहां है। दोनों ने बताया कि बिना बताए कहीं चले गए हैं।

परिजनों ने इस मामले में पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी व साली से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सारा सच उगल दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर मृतक की पत्नी व साली को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि चांदपुर गजरौला हाईवे किनारे बछरायूं के निकट आम के बाग में अपने प्रेमी के साथ मिलकर रुक्सद पुत्र भुल्लन को मौत के घाट उतार कर उसके शव को वही आम के बाग में दफना दिया।

पुलिस दोनों आरोपियों की निशानदेही पर मौके पर पहुंची जहां से प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पत्नी ,साली व प्रेमी की निशानदेही से शव को खुदवा कर जमीन से बाहर निकाल कर बरामद कर लिया। इसी दौरान आरोपी ने अपने साथ इस घटना में शामिल दो लोगों का नाम भी पुलिस को बताया है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: पूर्व ईओ के हस्ताक्षर से कर दी पालिका की करोड़ों की संपत्ति की नीलामी, चार पर नोटिस जारी