शाहजहांपुर : नौकरी व आवास का झांसा देकर युवक से ठगी
शाहजहांपुर, अमृत विचार। पुलिस लगातार आम जनमानस को साइबर अपराध के बारे में जागरूक कर रही है और जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। फिर भी अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। जैतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को अपराधी ने शिकार …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। पुलिस लगातार आम जनमानस को साइबर अपराध के बारे में जागरूक कर रही है और जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। फिर भी अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
जैतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को अपराधी ने शिकार बना लिया। युवक को फोन कर आवास व नौकरी का झांसा देकर ठगी का शिकार बना डाला। बहकावे में आकर फोन पे के माध्यम से युवक ने अपराधी के बताए नंबर पर रुपए ट्रांसफर कर दिए।
उसके बताए अनुसार खाता खुलवा कर शातिर का मोबाइल नंबर भी लगवा दिया। जब युवक को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ तो उसने खाते को बंद कराया। तभी अपराधी पीड़ित युवक को फोन पर धमकी देने लगा। तभी उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के गांव मदरुआ निवासी आदर्श वीर ने मंगलवार को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया अप्रैल में उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। बताया वह विकास भवन से बोल रहा है, जिसने आवास आदि बनवाने का लालच दिया।
विकासखंड व उसके गांव के बारे में पूरी जानकारी देकर अनजान व्यक्ति ने उसे बातों में फंसा लिया। उसने बताया बहकावे में आकर उसने छह हजार पांच सौ रुपये फोन पे कर दिए। बाद में उसने जीरो बैलेंस का खाता खुलवाने को कहा। फिर बातों में लेकर उसका यूनियन बैंक में नया खाता खुलवाया। शातिर ने युवक को अपने जाल में फंसा कर बैंक खाते में भी अपना नंबर लगवा लिया। बैंक से आए एटीएम कार्ड को भी हैंकर ने बताए पते पर डाक द्वारा मंगा लिया।
उसने बताया साथ ही आरोपी ने नौकरी का झांसा दिया और कहां इसी खाते में तुम्हारी सैलरी के रूपये आएंगे। बीते दिन जब आदर्श वीर को ठगी का एहसास हुआ तो वह यूनियन बैंक की शाखा गया तो खाते में लेनदेन की जानकारी हुई। वहां शाखा प्रबंधक को प्रार्थना पत्र देकर खाते पर तत्काल रोक लगवाई। अब हैंकर आदर्श वीर को फोन कर घर से उठवाने की धमकी दे रहा हैं।
ये भी पढ़े – शाहजहांपुर: नौकरी के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले छह जालसाज गिरफ्तार
