शाहजहांपुर: नगर निगम का 10 करोड़ से अधिक दबाए बैठे हैं 125 बकाएदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। नगर निगम के जलकर और गृहकर की सूची काफी लंबी है। करीब 125 बकाएदार 10 करोड़ से अधिक दबाए बैठे हैं। बकाएदारों की टॉप टेन सूची में रोडवेज के साथ ही शहर के प्रमुख अस्पताल कमला हास्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर के संचालक व आईएमए अध्यक्ष डॉ. पीके अग्रवाल और व्यवसायिक कॉम्पलेक्स सिटी …

अमृत विचार, शाहजहांपुर। नगर निगम के जलकर और गृहकर की सूची काफी लंबी है। करीब 125 बकाएदार 10 करोड़ से अधिक दबाए बैठे हैं। बकाएदारों की टॉप टेन सूची में रोडवेज के साथ ही शहर के प्रमुख अस्पताल कमला हास्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर के संचालक व आईएमए अध्यक्ष डॉ. पीके अग्रवाल और व्यवसायिक कॉम्पलेक्स सिटी कार्ट भी शामिल है। इनमें रोडवेज पर 2.12 करोड़, सिटी कार्ड पर 27 लाख और कमला हास्पिटल पर 10 लाख से अधिक बकाया है।

जिला कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर फिर से करदाताओं की सूची तैयार कराई गई है, जिसमें सबसे अधिक बकाया रोडवेज पर कुल दो करोड़ 12 लाख 16 हजार 662 रुपये है, लेकिन सारी प्रक्रिया पूरी हो गई है और रोडवेज जल्द ही समस्त बकाया जमा करने जा रहा है।

वहीं शहर के अस्पताल, इंडस्ट्री और व्यवसायिक कॉम्पलेक्स आदि के बकाएदारों को नोटिस और आरसी की चेतावनी के बाद भी बकाया नहीं जमा हो रहा है। हालांकि नगर निगम से बिल जारी होने के 15 दिन में हर हाल में बकाया जमा हो जाना चाहिए। शहर के कई अस्पतालों पर पिछले कई वर्षों से बकाया चला आ रहा है।

हालांकि पिछले दिनों कुछ अस्पताल संचालकों ने पैसा जमा करा दिया है, लेकिन टैक्स दबाने वालों की संख्या ज्यादा है। बताया कि सूची में सदर बाजार के एक बड़े होटल और नर्सिंग होम पर भी लाखों रुपये का टैक्स है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इन सभी लोगों को फिरसे नोटिस जारी किए जाएंगे। पश्चात कार्यवाई भी की जाएगी।

दस साल से ज्यादा समय से नहीं जमा कर रहे टैक्स
नगर निगम की सीमा में आने वाले सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर क्षेत्रफल के अनुसार जलकर और गृहकर लगाया जाता है, लेकिन नगर निगम के अफसरों की अनदेखी से रोडवेज, नर्सिंम होम, अस्पतालों और अन्य इंडस्ट्रियों पर करोड़ों बकाया है। पिछले दस साल से भी ज्यादा समय हो गया है, लेकिन बड़े लोग ही टैक्स जमा करने का नाम नहीं ले रहे हैं।

नगर निगम के टॉप टेन बकाएदार
क्रसं नाम अस्प./फैक्ट्री/पता – कुल बकाया (लगभग में)
1. रोडवेज —– 2 करोड़ 12 लाख से अधिक
2. हरिनरायन अग्रवाल – जानकी इंडस्ट्रीज – 1 करोड़ 53 लाख
3. कृष्ण कुमार अग्रवाल – हिंदुस्तान मैरिज लॉन – 37 लाख 79 हजार से अधिक
4. पुष्पा देवी व रोहित – बालाजी हास्पिटेलिटी – 27 लाख 77 हजार से अधिक
5. सिटी कार्ट – कच्चा कटरा – 27 लाख 66 हजार
6. डॉ. चौधरी डायग्नोस्टिक सेंटर – खिरनीबाग – 23 लाख 63 हजार
7. ताज मैरिज लॉन – बिजली पुरा – 15 लाख 90 हजार
8. सिटी क्लीनिक – तारीन बहादुरगंज – 14 लाख 4 हजार से अधिक
9. कमला हास्पिटल – डॉ.पीके अग्रवाल – 10 लाख 96 हजार से अधिक
10. बृजेश चंद्र सक्सेना – अजीजगंज – 10 लाख 60 हजार से अधिक

नगर निगम का 10 लाख 96 हजार 468 रुपये टैक्स का बकाया है। मैंने नगर निगम अधिकारियों से कई बार टैक्स जमा करने की बाबत बात की, लेकिन उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई। पोर्टल से जमा करने को कहा गया, लेकिन उससे जमा नहीं हो पा रहा है, जिस कारण बकाया चल रहा है। वह पैसा जमा करना चाहते हैं, लेकिन नगर निगम की सिस्टम में ही कमी होने के कारण जमा नहीं कर पा रहे हैं
डॉ. पीके अग्रवाल, संचालक/अध्यक्ष- कमला हास्पिटल/आईएमए।

नगर निगम का बकाया जमा कराने के लिए नए बाकीदारों को बिल जारी किए जा रहे हैं, जबकि पुराने बकाएदारों को जल्द ही नोटिस भेजे जाएंगे। पोर्टल की कोई समस्या नहीं है। शहर के अनेक अस्पताल संचालकों ने बकाया टैक्स जमा कर दिया है। अन्य जो जमा करना चाहते हैं, वे कार्यालय आकर अथवा ऑन लाइन जमा कर सकते हैं। पुराने बकाएदार यदि जल्द जमा नहीं करेंगे तो उन्हें फिरसे नोटिस भेजा जाएगा और फिरभी न जमा करने पर कार्यवाई की जाएगी—आरती सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

संबंधित समाचार