बरेली: पंखे का तार लगा रही महिला की करंट लगने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जनपद के थाना कैंट के गांव बारी नगला में एक महिला की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला घर में पंखे का तार लगा रही थी, तभी अचानक उसे करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। जब इसकी जानकारी …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जनपद के थाना कैंट के गांव बारी नगला में एक महिला की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला घर में पंखे का तार लगा रही थी, तभी अचानक उसे करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। जब इसकी जानकारी बच्चों ने परिवार के लोगों को दी तो आनन-फानन में परिजनों 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को जिला अस्पताल इलाज के किए भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

क्या है मामला ?

बरेली के थाना कैंट के गांव बारी नगला का रहने वाली 35 वर्षीय कमला देवी के पत्नी डालचंद ने बताया कि उनकी पत्नी कमला देवी सोमवार को खाना बनाने के बाद पंखे का तार लगा रही थी। तभी अचानक करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर गई। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस की मदद से असपताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें, कि मृतक का पति डालचंद मजदूरी कर अपने घर का पालन पोषण करता है। मृतक की दो बेटी दो बेटा हैं।

ये भी पढ़ें : बरेली: उधार के रुपए वापस मांगना पड़ा महंगा, आरोपियों ने साथियों संग पति-पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा

संबंधित समाचार