MS Dhoni Marriage Anniversary: धोनी-साक्षी की शादी के 12 साल पूरे, दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की शादी को आज (4 जुलाई) को 12 साल पूरे हो गए हैं। धोनी और साक्षी ने चार जुलाई 2010 को देहरादून में सात फेरे लिए थे। इस दौरान धोनी के बहुत करीब लोग ही शामिल हुए थे। धोनी की लव स्टोरी उन पर बनी …

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की शादी को आज (4 जुलाई) को 12 साल पूरे हो गए हैं। धोनी और साक्षी ने चार जुलाई 2010 को देहरादून में सात फेरे लिए थे। इस दौरान धोनी के बहुत करीब लोग ही शामिल हुए थे। धोनी की लव स्टोरी उन पर बनी फिल्म से काफी अलग है। फिल्म ‘एमएस धोनीः अनटोल्ड स्टोरी’ में जो दिखाया गया है, यह लव स्टोरी उससे भी और बहुत कुछ है, जो शायद ही किसी को पता होगी।

बचपन से एक दुसरे को जानते थे माही और साक्षी
धोनी और साक्षी के पिता रांची में एक कंपनी (MECON) में काम किया करते थे। दोनों के परिवार शुरुआत से एक-दूसरे को जानते थे। माही और साक्षी भी बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। हालांकि कुछ समय बाद साक्षी की फैमिली देहरादून में शिफ्ट हो गई और फिर दोनों का संपर्क भी खत्म हो गया था। साक्षी का जन्म असम के तिनसुकिया जिले के लेखपानी टाउन में हुआ था। उन्होंने प्राइमरी एजुकेशन देहरादून में की, जबकि स्कूलिंग रांची में कंप्लीट हुई। साक्षी ने प्रोफेशनल डिग्री के तौर पर औरंगाबाद में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट से होटल मैनेजमेंट किया।

ऐसे हुई थी मुलाकात
इन सबके बाद धोनी और साक्षी की मुलाकात करीब 10 साल बाद कोलकाता के एक होटल में हुई। जहां धोनी ईडन गार्डन्स में मैच खेलने के लिए ठहरे हुए थे। जबकि साक्षी इसी होटल में इंटर्नशिप कर रही थीं। दोनों की मुलाकात धोनी के मैनेजर और साक्षी के दोस्त युद्धजीत ने कराई थी। इसके बाद धोनी ने युद्धजीत से साक्षी का मोबाइल नंबर लेकर उन्हें मैसेज किया। साक्षी ने शुरुआत में समझा कि कोई धोनी बनकर परेशान कर रहा, लेकिन महीनेभर बाद सब ठीक हो गया। दोनों मार्च 2008 से एक-दूसरे को डेट करने लगे और साक्षी का धोनी के घर आना-जाना शुरू हो गया। करीब दो साल बाद ही दोनों ने शादी का तय किया और फिर दोनों की सगाई तीन जुलाई 2010 को देहरादून के एक होटल में हुई। अगले दिन यानी 4 जुलाई को देहरादून के पास विश्रांति रिजॉर्ट में दोनों ने शादी की।

2015 में जीवा को दिया जन्म
2015 में जब भारतीय टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई हुई थी तो उस वक्त धोनी टीम की तैयारियों में जुटे हुए थे। तभी साक्षी ने जीवा को जन्म दिया। धोनी साक्षी का फोन नहीं उठा रहे थे, तभी साक्षी ने सुरेश रैना को मैसेज कर ये खास खबर सुनाई। जीवा भी आज के समय में सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं।

ये भी पढ़ें : FIH Women’s Hockey World Cup : भारत की नजरें हॉकी विश्व कप में चीन के खिलाफ जीत पर

संबंधित समाचार