आगरा: बकरीद में बकरों की सजी बाजार, मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा शांति के साथ त्यौहार मनाने की अपील

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आगरा। आगरा में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के लिए बकरों के बाजार सज गई हैं। बकरीद पर मुस्लिम समाज के द्वारा बकरा, भैंस, दुमबा पर कुर्बानी की जाती हैं। बकरीद को लेकर बकरा मंडी में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग बकरों की खरीददारी करने के लिए आ रहे है। सबसे हाईएस्ट बिकने वाले बकरे की तो …

आगरा। आगरा में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के लिए बकरों के बाजार सज गई हैं। बकरीद पर मुस्लिम समाज के द्वारा बकरा, भैंस, दुमबा पर कुर्बानी की जाती हैं। बकरीद को लेकर बकरा मंडी में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग बकरों की खरीददारी करने के लिए आ रहे है।

सबसे हाईएस्ट बिकने वाले बकरे की तो अभी तक बकरा मंडी में सुल्तान नाम का बकरा 2.50 लाख रुपए का बिक चूका है। इस बकरे को देखने के लिए मंडी में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था।

बता दें कि बकरा मंडी में अभी तक सबसे ज्यादा दाम में ‘सुल्तान’ नाम का बकरा बेचा जा चुका हैं। मंडी में बकरा 10 हजार का भी है और 3 लाख तक का भी हैं।बकरीद के त्यौहार पर हम बकरे खरीदते भी है।

शाही जामा मस्जिद के इमाम इरफान उल्ला खान निजामी ने बताया कि ईद उल अजहा की नमाज शहर की अलग- अलग मस्जिदों में अलग अलग समय पर अदा की जाएगी। सुबह 7 बजे से नमाज शुरू हो जाएगी।

ईदगाह मस्जिद में सुबह 7 बजे, शाही जामा मस्जिद में सुबह 07:30 बजे, टाल हबीब उल्ला मरकज में 07:30 बजे, अकबरी मस्जिद में 08:00 बजे, ताज महल की मस्जिद में सुबह 08:45 बजे, शाही मस्जिद लोहामंडी में 09:15 बजे नमाज अदा की जायगी।

शांति के साथ त्यौहार मनाने की आपील

बता दें कि रविवार को ईद उल अजहा का त्यौहार मनाया जायेगा। जिसको लेकर मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा शांति के साथ त्यौहार मनाने की अपील की जा रही है। प्रशासन के द्वारा भी बीते दिनों मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक की गई थी। बैठक में हिंदुस्तानी बिरादरी अध्यक्ष डॉक्टर सिराज कुरैशी ने कहा था कि ईद उल अजहा का त्यौहार तीन दिन का त्योहार है।

पढ़ें-लखनऊ : बकरीद को लेकर एडवायजरी जारी, कानून के दायरे में कुर्बानी करने की अपील

संबंधित समाचार