सीतापुर: नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर/महोली। बकरी चराने गई एक नाबालिग किशोरी के साथ युवक ने दुराचार किया। किशोरी ने अपने घरवालों को पूरी बात बताई। जिस पर उसकी मां ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की। महोली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी बकरी चराने के लिए गांव के बाहर खेतों …

सीतापुर/महोली। बकरी चराने गई एक नाबालिग किशोरी के साथ युवक ने दुराचार किया। किशोरी ने अपने घरवालों को पूरी बात बताई। जिस पर उसकी मां ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की। महोली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी बकरी चराने के लिए गांव के बाहर खेतों की तरफ गई थी। जहां उसके साथ युवक ने बुरा काम किया।

घर जाकर नाबालिग ने घरवालों को पूरी बात बताई। ऐसे में पीड़िता की मां ने नामजद तहरीर पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। इस मामले में इंस्पेक्टर महोली अनूप शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर 376 का मुकदमा पंजीकृत करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-कन्नौज: फरार चल दुष्कर्म के आरोपी की संपत्ति कोर्ट के आदेश पर हुई कुर्क

संबंधित समाचार