मेरठ : बीजेपी नेता को गोली मारकर बदमाश फरार…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। जिले के परतापुर थानाक्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जहां दो बाइक सवार बदमाश बीजेपी नेता को गोली मारकर भाग निकले। आनन-फानन उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता की हालत नाजुक बनी है। वहीं पुलिस बदमाशों …

मेरठ। जिले के परतापुर थानाक्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जहां दो बाइक सवार बदमाश बीजेपी नेता को गोली मारकर भाग निकले। आनन-फानन उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता की हालत नाजुक बनी है। वहीं पुलिस बदमाशों को ट्रेस करने में जुटी है।

बता दें कि परतापुर थानाक्षेत्र के कुंडा गांव निवासी अमन कसाना बीजेपी नेता है। वह बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करते हैं। शनिवार को वह अपने प्रतिष्ठान पर बैठे थे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और गोली मार कर भाग निकले।

इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की सूचना दी। जानकारी होने पर परतापुर पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची और बीजेपी नेता को अस्पताल में भर्ती कराया। इस सम्बन्ध में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही होश में आने के बाद बीजेपी नेता के बयान दर्ज किए जाएगें।

यह भी पढ़ें- मैनपुरी : बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता के सीने में मारी गोली, गंभीर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज