रामनगर: धनगढ़ी नाले में बही कार, चार शिक्षकों की बची जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। बरसात के चलते नदी-नाले का बहाव काफी तेज है, सोमवार को एक बार फिर रामनगर में एक हादसा होते-होते बचा जिसमें धनगढ़ी नाले में शिक्षकों से भरी एक कार बह गयी। हलांकि उनकी खुशकिस्मती थी कि स्थानीय लोगों ने उनकी जान बचा ली। सोमवार देर रात हुई तेज बारिश से रामनगर के …

रामनगर, अमृत विचार। बरसात के चलते नदी-नाले का बहाव काफी तेज है, सोमवार को एक बार फिर रामनगर में एक हादसा होते-होते बचा जिसमें धनगढ़ी नाले में शिक्षकों से भरी एक कार बह गयी।

हलांकि उनकी खुशकिस्मती थी कि स्थानीय लोगों ने उनकी जान बचा ली। सोमवार देर रात हुई तेज बारिश से रामनगर के धनगढ़ी नाले का जलस्तर बढ़ा हुआ है , मंगलवार सुबह रामनगर से अल्मोड़ा कार में सवार होकर जा रहे चार शिक्षकों की कार धनगढ़ी नाले में बह गयी , कार को बहता देख आसपास के लोगों ने नाले के तेज बहाव में बह रहे शिक्षकों को बहार निकला ।

रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मंगलवार सुबह काशीपुर निवासी आयुषी ग्रोवर, दुर्गा पूरी निवासी , सुरेश चंद्र जोशी और कोटद्वार निवासी देवकी रावत और विमला शर्मा कार संख्या UK19 A 3215 से अल्मोड़ा जा रहे थे ,इस दौरान उनकी कार धनगढ़ी नाले में बह गयी ,गनीमत रही की कोई जनहानि नही हुई , स्थानीय लोगों की मदद से चारों शिक्षकों को बचा लिया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात