देश के कई राज्यों में बाढ़ से आई तबाही, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश बनें निशाना, चार राज्यों में अब तक 270 से ज्यादा लोगों की मौत

देश के कई राज्यों में बाढ़ से आई तबाही, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश बनें निशाना, चार राज्यों में अब तक 270 से ज्यादा लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश के कई राज्य इन दिनों बाढ़ और भूस्खलन की मार झेल रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने राज्यों में बुरा हाल कर रखा है। बाढ़ से अब तक 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालात को देखते …

नई दिल्ली। देश के कई राज्य इन दिनों बाढ़ और भूस्खलन की मार झेल रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने राज्यों में बुरा हाल कर रखा है। बाढ़ से अब तक 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालात को देखते हुए ठाणे में 12वीं तक सभी स्कूल (School) बंद कर दिए गए हैं।

महाराष्ट्र में बाढ़ और बारिश से अब तक 89 लोगों की मौत हो गई है, गुजरात में 83 लोगों की मौत हो चुकी है। नवसारी में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। राहत और बचाव का काम जारी है। मध्य प्रदेश में आसमानी आफत कहर बनकर टूटी है। छिंदवाड़ा से लेकर हरदा तक बुरा हाल है। एमपी के पांच जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

महाराष्ट्र में के पालघर में वैतरणा नदी उफान पर है। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। नदी किनारे बसे गांव पानी में डूबने लगे हैं। पालघर के वहाडोली में काम करने गए 13 मजदूर वैतरणा नदी में फंस गए। घंटो ऑपरेशन चलता रहा। पानी का बहव काफी तेज होने की वजह से NDRF को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारी बारिश की वजह से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता गया। देर रात तक मजदूरों को जब निकालने में कामयाबी नहीं मिती तो राज्य सरकार से मदद मांगी गई।

यह भी पढ़ें- Coronavirus update: नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, जानें एक दिन में आए कितने नए मामले, कितने लोगों ने गंवाई जान

ताजा समाचार

KKR vs MI: केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 24 रन से हराया, सूर्यकुमार का अर्धशतक भी गया बेकार...प्लेऑफ में जाने की उम्मीद खत्म!
बरेली: शहर में 228 छोटे-29 बड़े नालों की होनी है सफाई, नहीं हो पाया टेंडर...दुर्गंध और मच्छरों से स्कूली बच्चे परेशान
बरेली: एसआर स्कूल को नोटिस, चयनित बच्चों को प्रवेश देने से किया था मना
लखनऊ: पीएम आवास योजना के तहत घर दिलाने के लिए आये फोन तो हो जायें सावधान, ठगी का हो सकते हैं शिकार
बरेली: गेहूं खरीद के लक्ष्य में पिछड़ने पर आरएफसी ने लगाई फटकार, सिर्फ 11.35 प्रतिशत हुई खरीद
चुनाव के प्रत्येक चरण के बाद मतदान प्रतिशत के आंकड़े समय पर जारी करना महत्वपूर्ण: निर्वाचन आयोग