IND vs ENG, 2nd ODI : टॉस जीतकर टीम इंडिया ने चुनी गेंदबाजी, विराट कोहली की वापसी, ये है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चोट के कारण पहले वनडे में टीम का हिस्सा नहीं रहे विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है। वह श्रेयस अय्यर की जगह खेलेंगे। …

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चोट के कारण पहले वनडे में टीम का हिस्सा नहीं रहे विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है। वह श्रेयस अय्यर की जगह खेलेंगे।

 

आपको बता दें कि यह मैच टीम इंडिया के लिए बहुत ही खास होने वाला है। अगर रोहित की टीम अंग्रेजों को हरा देती है तो ये तीनों फॉर्मेट को मिलाकर टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ 100वीं जीत हो जाएगी। 1933 से 2022 तक भारत और इंग्लैंड के बीच तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) को मिलाकर 257 मैच खेले गए हैं। टीम को 99 मुकाबलों में जीत तो 103 मैचों में हार मिली है। पहले मैच में 10 विकेट से शानदार जीत करने वाली टीम इंडिया आज इंग्लैंड को हराकर सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टॉप्ली।

ये भी पढ़ें : IND vs WI T20 Series : वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह को दिया गया आराम

संबंधित समाचार