लखनऊ : लुलु मॉल प्रशासन ने नमाज मामले में दर्ज कराई एफआईआर, वायरल हुआ था वीडियो
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद इसको लेकर गहमगहमी बढ़ गयी है। जहाँ एक तरफ हिन्दू संगठनों ने नमाज के खिलाफ हनुमान चालीसा पढ़ने कि चेतावनी दी है। तो वहीँ दूसरी तरफ लुलु मॉल प्रबंधन ने नमाजियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। लूलू …
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद इसको लेकर गहमगहमी बढ़ गयी है। जहाँ एक तरफ हिन्दू संगठनों ने नमाज के खिलाफ हनुमान चालीसा पढ़ने कि चेतावनी दी है। तो वहीँ दूसरी तरफ लुलु मॉल प्रबंधन ने नमाजियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
लूलू मॉल की तहरीर पर सुशांत गोल्फसिटी थाने में FIR दर्ज की गई है। बता दें कि लखनऊ में सार्वजनिक स्थलों पर पूजा-पाठ या नमाज़ अदा करने पर धारा 144 के तहत पाबंदी है। पुलिस ने धारा 153A, 295A, 341 समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें –रामपुर: शराब पीकर आपस में भिड़े युवक, टेलर मास्टर की मौत
