प्रयागराज : महाधिवक्ता भवन में लगी आग, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। रविवार को प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास बने महाधिवक्ता भवन में आग लग गयी। इसे बुझाने के लिए 15 दमकल वाहनों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस इमारत में आग लगने की जांच के आदेश दिए हैं। सीएम के निर्देशों के अनुपालन में प्रयागराज …

प्रयागराज, अमृत विचार। रविवार को प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास बने महाधिवक्ता भवन में आग लग गयी। इसे बुझाने के लिए 15 दमकल वाहनों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस इमारत में आग लगने की जांच के आदेश दिए हैं।

सीएम के निर्देशों के अनुपालन में प्रयागराज के पुलिस अधीक्षक (नगर), अपर जिलाधिकारी (नगर), मुख्य अग्निशमन अधिकारी, एडिशनल एलआर, प्रयागराज तथा उपनिदेशक, विद्युत सुरक्षा की सदस्यता में एक जांच समिति गठित की गई है। यह समिति जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आग लगने के कारणों के संबंध में रिपोर्ट देगी जिससे जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के महाधिवक्‍ता भवन में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे आग लगने की सूचना कुछ राहगीरों द्वारा दी गई। इमारत के पांचवें, छठें और सातवें मंजिल में लगी आग पर काबू पाने के लिए पहले अग्निशमन विभाग की टीम लगी रही। आग जब बेकाबू होती चली गई तो सेना और एयरफोर्स के जवानों को बुलाया गया। इमारत में आग पर काबू पाने के लिये पावर प्लांट के साथ ही कौशांबी और प्रतापगढ़ के भी दमकल वाहनों एवं कर्मियों को बुलाया गया।

यह भी पढ़ें –हमीरपुर: अदालत के आदेश पर पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

संबंधित समाचार