गाजियाबाद : कार भिड़ने पर बिफरा युवक, भाजपा नेता पर तानी पिस्टल, रिपोर्ट दर्ज
गाजियाबाद, अमृत विचार । जिले में एक बीजेपी नेता के ऊपर एक युवक ने पिस्टल तान दी। इस मामले की रिपोर्ट मसूरी थाने में दर्ज कराइ गयी है। घटना के बारे में सदरपुर निवासी भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री अनुराग कौशिक ने बताया कि वह सुबह करीब सवा दस बजे बहन और पत्नी को बीएड …
गाजियाबाद, अमृत विचार । जिले में एक बीजेपी नेता के ऊपर एक युवक ने पिस्टल तान दी। इस मामले की रिपोर्ट मसूरी थाने में दर्ज कराइ गयी है।
घटना के बारे में सदरपुर निवासी भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री अनुराग कौशिक ने बताया कि वह सुबह करीब सवा दस बजे बहन और पत्नी को बीएड की परीक्षा दिलाने हाईटेक इंजीनियरिंग कॉलेज जा रहे थे। जब वह इंद्रगढ़ी के पास पहुंचे थे तभी आगे चल रही एक कार अचानक से रुक गई। जिसमें उनकी गाड़ी ब्रेक मारने के बाद भी टकरा गई।
आगे चल रही कार से उतर कर एक युवक ने उनपर पिस्टल तान दी है और गाली देने लगा। लोगों के पहुंचने पर वह मौके से निकल गया। मसूरी थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कौशिक ने बताया कि आरोपी की फोन करवाकर समझौते का दबाव बना रहा है। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद पंत ने बताया कि आरोपी को ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें –अलीगढ़ : पंचायत उपचुनाव के लिए कल होगा नामांकन, जानिये क्या है चुनाव कार्यक्रम
