शाहजहांपुर: एसपी सिटी और नगर मजिस्ट्रेट ने जेल बंदियों को बांटे कपड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिला कारागार में एक समाजसेवी द्वारा महिला और पुरुष बंदियों के लिए वस्त्र उपलब्ध कराए गए वस्त्रों का वितरण मंगलवार को मुख्य अतिथि एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने किया। कारागार अधिकारियों के सहयोग से महिला बंदियों को साड़ियां, पुरुष बंदियों को पेंट-शर्ट उपलब्ध कराई गईं। वहीं, महिला बंदियों के साथ रह …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिला कारागार में एक समाजसेवी द्वारा महिला और पुरुष बंदियों के लिए वस्त्र उपलब्ध कराए गए वस्त्रों का वितरण मंगलवार को मुख्य अतिथि एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने किया। कारागार अधिकारियों के सहयोग से महिला बंदियों को साड़ियां, पुरुष बंदियों को पेंट-शर्ट उपलब्ध कराई गईं। वहीं, महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को चिप्स, कुरकुरे और बिस्कुट भी दिए गए।

इस अवसर पर समाजसेवी राजा शैफी द्वारा उपलब्ध कराए गए वस्त्रों को जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के सहयोग से मुख्य अतिथि एसपी सिटी संजय कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह ने बंदियों को भेंट किए। अतिथियों ने महिला-पुरुष बंदियों को 120 पैंट-शर्ट तथा 32 साड़ियां भेंट कीं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वय ने बंदियों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि जल्द ही कारागार में राष्ट्रीय समारोह के अंतर्गत सांस्कृतिक, कौशल विकास, योग-प्राणायाम, चिकित्सा शिविरों आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों के लिए बहुउद्देशीय हाल का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिसका निर्माण सभी के सहयोग से कराया जाएगा। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने अतिथियों और समाजसेवी राजा शैफी का आभार जताया। वस्त्र वितरण में जेलर राजेश राय, उप जेलर सुरेंद्र गौतम आदि का योगदान रहा।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: फंदे से लटका मिला युवती का शव, हत्या का आरोप

 

संबंधित समाचार