बरेली: अब लगेगा क्राइम पर ब्रेक, पॉक्सो एक्ट के वांछितों के खिलाफ चला अभियान, 12 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली पुलिस लगातार वांछितों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देश पर बरेली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछितों चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का अभियान चलाया। मंगलवार और बुधवार को चले अभियान में 9 मुकदमों में वांछित 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया …

बरेली, अमृत विचार। बरेली पुलिस लगातार वांछितों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देश पर बरेली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछितों चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का अभियान चलाया। मंगलवार और बुधवार को चले अभियान में 9 मुकदमों में वांछित 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे एक नाबालिग है।

अभियान में शीशगढ़ , मीरगंज, इज्जतनगर, शेरगढ़ पुलिस ने एक- एक जबकि फतेहगंज पश्चिमी, नवाबगंज, बिथरी चैनपुर पुलिस ने दो-दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रेप, छेड़छाड़ जैसे संगीन आरोपों में वांक्षितों को गिरफ्तार किया है। एसपी क्राइम ने मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि दो दिन के अभियान में 12 वांछितों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 3 वांछित रेप के आरोपी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया गैर समुदाय का युवक, मामला दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज